राहुल कुमार की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश सतना जिले के मैंहर। अजवाइन क्षेत्रो के आसपास के करीब दर्जन भर पंचायतों में मौखिक रूप से कर रहा गुप्ता ट्रेडर्स के संचालक घटिया निर्माण पर अंकुश लगाने में सरकारी तंत्र नाकाम सूत्रों की माने तो जितने भी पंचायतों में शासकीय निर्माण किये गए या किये जा रहे है ज्यादातर गुप्ता ट्रेडर्स का संचालक सुरेश गुप्ता द्वारा किया जा रहा है और गुप्ता ट्रेडर्स का दबदबा भी इतना है कि घोरवाई क्षेत्र के आसपास की पंचायतों के सचिव व सरपंच तो घटिया निर्माण पर देख के भी सूरदास बने है साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जनपद के इंजीनियर भी आंखों से निर्माण में भ्रष्टाचार को देखते हुए भी कोई कार्यवाही नही कर पाते कारण की पंचायतों द्वारा लिखित रूप से कोई भी निर्माण ठेके में नहीं दिया जाता केवल इस बात पर ठेकेदारी दी जाती है कि निर्माण मटेरियल को लिखित तौर पर सप्लाई रहेगी जिसका बिल लगाकर गुप्ता ट्रेडर्स वसूल करता है और इसी मटेरियल सप्लाई के आड़ में ठेकेदारी भी फल फूल रहा है जब कि ठेकेदारी करने की बात केवल सरपंच और सचिव ही जानते है की बाकी के लोग सभी निर्माणों को यही जानते है कि पंचायत स्तर से निर्माण किया जा रहा है अगर इसी तरह घटिया निर्माण होते रहे तो शासन के पैसों को मिट्टी में मिलाने में पुरजोर तरीके से लगे सरपंच व सचिव ही जिम्मेदार कहलायेंगे क्योकि घटिया निर्माण को आंखों से देखके भी अंधे बने है और खुली छूट दी है गुप्ता ट्रेडर्स को। सतना से राहुल कुमार नामदेव की रिपोर्ट
