फेसबुक की कार्रवाई से मची हलचल
टी -राजा को फेसबुक से किया बैन,समर्थकों में रौष
हेट स्पीच विवाद के चलते Facebook ने उठाया कदम
अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
बीजेपी विधायक के साथ ही कद्दावर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाने वाले टी-राजा का facebook account बैन कर दिया गया है।
रिपोर्ट में टी- राजा सिंह की एक पोस्ट का हवाला दिया गया था ,जिसमें कथित रूप से अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की वकालत की गई थी।
बीजेपी नेताओं के हेट स्पीच मामले में पक्षपाती रवैये के आरोपों के बीच Facebook की यह बडी कार्रवाई मानी जा रही है।
एक संसदीय पैनल फेसबुक पर लगे आरोपों की जांच भी कर रहा है। बता दें कि राजा सिंह की पोस्ट से ही इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई थी।
फेसबुक की और से बताया गया कि 'सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर हिंसा और नफरत को बढ़ावा देने वाली सामग्री को रोकने की हमारी नीति का उल्लंघन करने पर हमने राजा सिंह को फेसबुक से बैन कर दिया है।
