Type Here to Get Search Results !

भाजपा नेता से विवाद के बाद सीएसपी का तबादला आदेश जारी राजनीति की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई

उज्जैन : कल CM शिवराज सिंह के उज्जैन प्रवास के दौरान हेलीपैड पर जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभा रही सीएसपी नानाखेड़ा रितु केवरे का भाजपा नेता राजपाल सिंह सिसोदिया से विवाद हुआ था। 
सीएसपी के अनुसार भाजपा नेता एक पॉजिटिव पार्षद की पत्नी को सीएम से हेलीपैड पर मिलवाने ले जा रहे थे ,इस दौरान लिस्ट में नाम नहीं होने से सीएसपी ने रोक दिया था, पश्चात कहासुनी के बाद उक्त नेता ने सीएसपी को बदतमीज महिला तक कह दिया था, साथ ही धमकी भरे शब्दों में यहा तक कह दिया कि इसका तो ट्रांसफर कराना पड़ेगा।
इस दौरान टीआई का भी विवाद भाजपा के एक अन्य नेता ओम अग्रवाल से भी हुआ था तथा हाथापाई तक हो गई थी,भाजपा नेताओं ने उक्त विवाद की शिकायत सीएम से की थी तथा सीएम द्वारा आईजी राकेश गुप्ता से मामले को दिखवाने को कहा था ,आईजी ने एएसपी अमरेंद्र सिंह को जांच सौंपी थी।
इस बीच आज शाम सीएसपी का तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी हो गया, तथा गवालियर भेजा गया।
बड़ा सवाल सीएसपी लेवल के अधिकारी को गंदी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते जिस प्रकार ट्रांसफर किया गया ,तो आगे से विभाग में जिम्मेदारी निभाने की जगह व्यवस्था बिगड़ने पर भी कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा, कुल मिलाकर यह समाज एवं पुलिस विभाग के लिए नकारात्मक मैसेज है।
वही सीएसपी ने कल ही कह दिया था, मैंने अपनी ड्यूटी निभाई है तथा आगे भी दमदारी से ड्यूटी करुंगी।
जिम्मेदारी की वेदी पर बली चढ़ाना भी नसीब वालों के हिस्से में आता है ...ऐसी कर्मठ अधिकारी सीएसपी रितु केवरे को हमारा शत् शत् नमन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad