Type Here to Get Search Results !

गली मुहल्लों में गाड़ियों पर शराब बिकवा रहे शराब ठेकेदार, प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्रवाई

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट
समूचे राजनगर में शराब की बिक्री शराब ठेकेदार के गुर्गो द्वारा गली गली मोहल्ले मोहल्ले में जाकर अपनी वाहन बोलेरो से शराब दुकानों में होटलों में पहुंचाई जा रही है। ताकि तेजी से शराब की बिक्री हो सके जबकि नजदीक में ही रामनगर थाना होते हुए भी इन ठेकेदार के आदमियों के द्वारा बड़ी आसानी से क्षेत्र में शराब की बिक्री की जा रही है।

सवाल यह है कि आखिर इनके पास एक शराब की दुकान का लाइसेंस होने के बावजूद नई तरह की अनाधिकृत दुकान खुलवा कर उनसे शराब की बिक्री करवा रहे हैं जबकि ना तो प्रशासन इसकी ओर कोई ध्यान दे रहा और ना ही यहां की जनता जबकि आज का युवा पीढ़ी नशे की लत में इतना पड़ गया है। जिसकी कोई सीमा नहीं है इसके बावजूद भी शराब व्यापारी के द्वारा जगह-जगह गली गली मोहल्ले मोहल्ले में शराब की बिक्री करवाकर बड़ी आसानी से लोगों तक शराब को पहुंचाने में मदद की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad