Type Here to Get Search Results !

ज़ूम ऍप पर अनोखे तरीके से किया गया कराटे का बेल्ट सेलेक्शन, कराटे मास्टर सुनंद सिंह ने ली परीक्षा

लॉकडाउन में जहाँ हर तरफ स्कूल, कॉलेज खुल नही रहे है बच्चे घर मे बैठे बैठे बोर हो रहे है उनके पास कुछ खास करने को नही है वही दूसरी तरफ खेल कूद में रुची रखने वाले बच्चे भी घरो में बोर हो रहे है उनका भी घर से बाहर जाना भी लगभग बैंड है और माता पिता घर से बाहर जाने की अनुमति नही दे रहे है। ऐसे में बक्सर ज़िले के कराटे के प्रशिक्षक सुनंद ने एक नया तरीके से बच्चो की परीक्षाए ली है।

आपको बता दे कि कराटे खेलने वाले बच्चो के कमर में अलग-अलग रंग की पट्टी बंधी होती है जिसे बेल्ट कहते है वो बच्चो के रैंक को दर्शाता है कि वो अपने कला में कितने निपुण है और समय दर समय उनकी परीक्षा ली जाती है और उन्हें अगले स्तर पर प्रमोट कर दिया जाता है। लॉकडाउन में ये भी पूरी तरह से बंद हो गया और बच्चो की बेल्ट परीक्षा नही हो पाई।

ऐसे में बच्चो के लगन और उनकी उत्सुक्ता को ध्यान में रखते हुए बक्सर के कराटे के प्रशिक्षक ने ऑनलाइन zoom एप की मदद से बच्चो की परीक्षा ली और उन्हें अगले बेल्ट के लिए यानी अगले लेवल के लिए प्रमोट किया। 

इस परीक्षा में कुल 5 बच्चो ने अपने अगले स्तर के लिए प्रमोट हुए जिनके नाम निम्न है 
मोहित कुमार- ब्लू बेल्ट
विष्णु कुमार- यलो बेल्ट
रीतिक राज- यलो बेेेल्ट
सुकान्त कुमार- येलो बेल्ट और 
प्रशांत शर्मा- येलो बेल्ट (तस्वीर अनुपलब्ध)।

ऐसे समय मे उचित दूरी बनाकर रहना ही सबसे ज्यादा सुरक्षित है लेकिन अपने कामो को रोक भी नही जा सकता ऐसे में ये डिजिटल परीक्षा कराटे खेल को खेलने वाले बच्चो के लिए वरदान के समान है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad