अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : हमेशा विवादों में रहा आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज आए दिन मौत हो रही है लेकिन मौत के आंकड़े छुपाया जा रहे हैं शनिवार की देर रात को भी कोविड सेंटर में कोविड महिला मरीज की मौत होने पर परिजन,अटेंडर और ड्यूटी डाक्टर के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया था कि ड्यूटी डॉ के समर्थन में और भी डॉ आ गए, मामले की सूचना जिला प्रशासन को लगी तो मौके पर अपर कलेक्टर और पुलिस के आला अधिकारी पहुँचे और मामले को शांत करवाया, मौके पर पहुचे अधिकारियो को भी डॉक्टरों ने घेर लिया था घेराव में मेडिकल स्टूडेंट भी डाक्टरों के समर्थन में उतर आये थे, हांलकि कुछ समय बाद पूरा मामला शांत हो गया और इसमें अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे और स्टाफ के बयान के आधार पर जांच शुरू की जाएगी अभी 3 लोगो को थाने लाया गया है आरोप साबित होने और इनपर लीगल एक्शन लिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला
जय देवी पति फेरन सिंह जाटव निवासी पटेल नगर कोरोनावायरस से पॉजिटिव आ चुकी थी जिसका इलाज उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था वहां की अवस्था को देखते हुए परिवार वाले पुत्र आकाश और रणवीर व अन्य काफी परेशान हुए डॉक्टरों की लापरवाही को देखते हुए जय देवी की मृत्यु हो गई ऐसा आरोप परिवार वालों ने लगाया जिसके चलते डॉक्टरों के साथ मारपीट की मामला चिमनगंज थाने पहुंचा चिमनगंज पुलिस द्वारा डॉक्टरों के कहने पर कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी।
