Type Here to Get Search Results !

एनडीए से अलग होंगे चिराग़ पासवान नही बनी एनडीए से बात, इतने सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए के पाले में भी उतर चढ़ाओ और बिखराव देखने को मिला है। नीतीश कुमार की नीतियों से अलग लाइन तय कर चुके चिराग पासवान ने आखिर में 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। एलजेपी के सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा के 143 सीटों पर एलजेपी के उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। पार्टी ने बिहार के 100 विधानसभा सीट को छोरकर सभी उम्मीदवारों बाकी सभी सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके है। 
एलजेपी के विश्वास सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के नारे के साथ बिहार चुनाव में उतरेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार के साथ निश्चय पार्ट 2 को मानने से इनकार कर दिया है। आपको बता दे कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को बयां जारी करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से सीटों को लेकर उनकी कोई बातचीत नही हुई है। उसके बाद से ही माना जा रहा था कि अब एनडीए से चिराग पासवान और उनकी पार्टी अलग हो सकती है।

बिहार के सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए जितनी सीटे चाह रहे थे बीजेपी उतनी सीटों पर बातचीत करने को तैयार नही हो रही थी। माना ये जा रहा है कि खुद चिराग पासवान की पार्टी के ग़द्दावर नेता और खुद चिराग पासवान भी एनडीए छोरने के पक्छ में नही है लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी ने 143 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी  और जल्दी ही वो इन उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad