सभी अधिकार है जनता के पास
पुष्पम प्रिया चौधरीने कहा कि वे मुख्यमंत्री बन कर क्या कर सकती है और क्या नही ये उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने बिहार की जनता ने 15-15 साल राज करने का अधिकार दिया उनलोगों ने दिख दिया कि उनसे कुछ नही होगा। इसलिए अब हमें आगे बढ़ना चाहिए। प्रजातंत्र में जनता को हर 5 साल में जन प्रतिनिधि चुननेऔर उसे सज़ा देने का अधिकार होता है। ऐसा नही होता है कि मौका देते जाओ और देते ही जाओ।
विकास नही हुआ इसलिए वापस आई
पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि 15-15 साल बिहार का विकास नही हुआ इसलिए यहां आने की जरूरत पड़ी साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बिहार पर शासन करनेवालों में बिहार का विकास करने की नीयत नही थी। विकास करना आना भी चाहिए, विकास के बारे में पता भी होना चाहिए। इन लोगो मे ये सारी चीज़ें नही थी, इसलिए विकास नही हुआ। लेकिन ये चीज़े अब होंगी।
पलूरल्स नही बनने देगी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री
पुष्पम प्रिया चौधरी ने पहली बार किसी का नाम लेकर हमलावर हुई है और वो कोई और नही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। पुष्पम ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार बिहार मुख्यमंत्री नही बनेंगे और न ही यह एनडीए की सरकार बनेगी क्योंकि पलूरल्स उन्हें बनने नही देगी, यहाँ के लोग बनने नही देंगे। वो मुख्यमंत्री बन कर बिहार के शासन में सुधार करेंगी। यहाँ बिहार में 45 विभाग है और उन सभी विभागों को अच्छे से काम करने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि वे कोशिश करेंगी की ये सभी विभाग अच्छे से काम कर ताकि जो लोग काम नही कर रहे है उन्हें डिसमिस किया जाए।
पलूरल्स कभी किसी पार्टी से गठबंधन नही करेगी
पुष्पम प्रिया चौधरी ने ये भी कहा कि वो कभी भी किसी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेंगी क्योंकि ये उनकी विचारधारा के खिलाफ है। विचारधारा का माख़ौल बना कर रख दिया गया है। कभी भी कोई किसी के साथ होते है और फिर दूसरे के साथ चले जाते है। लोगो की ये समझाने में ये मेहनत नही करनी पड़ेगी की बाकी के जो मुख्यमंत्री के उम्मीदवार है उनसे कुछ नही होगा। अब उनसे ही ये सब होगा और वे सारे काम करेंगी, जिससे बिहार आगे बढ़ेगा।
