Type Here to Get Search Results !

बिहार के रॉबिनहुड डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दिया इस्तीफा, अबकी बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी में है

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है बताया जा रहा है कि बिहार के रॉबिनहुड डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने डीआरएस के लिए बिहार सरकार से आग्रह किया था जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। बिहार सरकार की तरफ से ये अधिसूचना जारी कर दिया गया है।
बिहार के सत्ता के गलियारों में ये चर्चा बहुत पहले से थी कि इस बार गुप्तेश्वर पाण्डेय कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इस्तीफा देंगे और अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। अटकले ये भी लगाई जा रही है कि वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। बक्सर जिले से आ रही खबर के मुताबिक उनके करीबियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू भी कर दी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ते है अटकले लगाई जा रही है कि वे NDA गठबंधन से चुनाव लड़ सकते है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad