लखनऊ : उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) कोरोना संक्रमण के घेरे में लगातार घिरता जा रहा है । शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4814 नए मरीज सामने आए हैं । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या टोटल 1,50,061 हो गई है । जिनमें से 96,231 लोग इस कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं । उत्तर प्रदेश में इस समय 51,437 मरीजों का इलाज किया जा रहा है । अब तक 2393 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई हैं ।
राजधानी में मिले सबसे ज्यादा मरीज
शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले लखनऊ में आए हैं । लखनऊ में आज कोरोना संक्रमित के नए मरीज 671 आए हैं । अब तक पूरे लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16,656 पहुंच गई है । इनमें से 8994 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौट गए हैं । अभी लखनऊ में 7462 लोगों का इलाज किया जा रहा है । पूरे लखनऊ में आज कोरोना संक्रमण से 14 लोगों की मौत हुई है । जिनको लगाकर अब तक लखनऊ में 200 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है । लेकिन इनमें से 80 % वह लोग हैं । जो किसी बीमारी से पीड़ित थे ।
इन जिलों में मिले आज सबसे अधिक मामले
लखनऊ में 24 घंटे 814 नए केस मिले और 11 लोगों की मौत हुई।
प्रयागराज में 138 ,
वाराणसी में 215 ,
कानपुर में 397,
गोरखपुर में 385 ,
बरेली में 155 केस मिले ।
उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 154,418 पहुंची ।
सभी जिलों का विवरण
