Type Here to Get Search Results !

uttar pradesh Corona Update : उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना लखनऊ कानपुर की हालात भी बिगड़े

लखनऊ: देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना के कहर से नहीं निकल पा रहा है। राज्य में 24 घंटे में 4,491 नए कोरोनावायरस  से संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से 24 घंटे में 95 लोगों ने अपनी जान गवां दी। उत्तर प्रदेश में आज 5,863 लोग ठीक हो डिस्चार्ज हो गए। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से कुल 2,733 की मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित कुल आंकड़ा 1,72,334 पहुंच गया।वर्तमान में सूबे में 48,511 सक्रिय केस मौजूद हैं।

राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 796 केस सामने आए हैं। वहीं 1014 लोग डिस्चार्ज भी किए गए। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो गई। राजधानी में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 246 पहुंच गया।

प्रदेश का एक ओर बड़े शहर कानपुर में भी दिन प्रतिदिन कोरोना बढ़ता जा रहा है पिछले 24 घंटे में 
348 नए मरीज मिले। वहीं 9  मरीजों की मृत्यु हो गई। कानपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 334 पहुंच गई है। 


सभी जिलों का विवरण 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad