अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक के बाद एक बॉलीवुड के जाने-माने लोगों को शक के घेरे में लिया जा रहा है। सुशांत की मौत के एक महीने बाद उनके परिवार के लोगों ने इस केस में रिया चक्रबर्ती पर बिहार में कई संगीन इल्जाम लगाकर FIR दर्ज कराई। जिसके बाद इस केस में तेजी आ गई है। धीरे-धीरे सब के स्टेटमेंट लिए जा रहे हैं। जिनमें बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पुराने स्टाफ सूरज ने कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी ।उन्होंने कई हैरान कर देने वाली घटनाओं के बारे में बताया।सूरज ने बताया कि किस तरह रिया चक्रवर्ती अपने व्यवहार से सुशांत के घर पर अपना नियंत्रण रखती थी। सूरज ने बहुत महत्वपूर्ण बातों का खुलासा किया है। सूरज ने बताया कि 14 या 15 महीनों तक हो सुशांत के घर पर स्टाफ की तरह काम किया है।उन्होंने बताया घर पर 5 लोग काम करते थे। जिनमें से दो सुशांत के ड्राइवर एक कुक और एक कुक की मदद करने के लिए था और एक शख्स बाहर का काम देखता था।
उन्होंने बताया सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था लेकिन रिया के घर पर आने के बाद घर की स्थिति खराब हो गई। इसके बाद सूरज ने बताया अधिकतर रिया के भाई और उनके दोस्त घर पर पार्टी किया करते थे। रिया चक्रवर्ती ने के स्टाफ मेंबर को टारगेट कर किसी ना किसी वजह से नौकरी से निकाल दिया। रिया चक्रवर्ती का व्यवहार बेहद खराब था।
इन सारी बातों के बाद यह साफ है कि रिया ने किस तरह सुशांत के सारे स्टाफ को बदलकर अपने हिसाब से परिवर्तन किए । यह सारी बातें पता चलने के बाद के कुछ देर बाद ही रिया और उनके भाई शोवित पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है।