अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
आज सुबह से ही छोटे सिंह भदोरिया मालनवासा मित्र मंडल द्वारा प्राकृतिक आपदा में यथासंभव सभी की मदद करते हुए आज रात्रि 8:00 बजे सूचना मिली शनि मंदिर के पास गांव शक्कर वासा में एक परिवार बारिश में फंसा है। और बचने के लिए पूरा परिवार छत पर शरण लिए हैं मालनवासा मित्र मंडल सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचे नगर निगम अधिकारियों की टीम को लेकर और उन्हें परिस्थिति से अवगत कराया नगर निगम प्रशासन तुरंत नाव की व्यवस्था कर उस परिवार को बचाने का प्रयास कर रही है।
देर रात SDRF की टीम ने क्षेत्रीय रहवासियों की मद्मद से 18 लोगो का किया रेस्क्यू।
रेस्क्यू में छोटे बच्चो को भी सुरक्षित निकाला गया
उज्जैन थाना नागझिरी क्षेत्र का शक्करवासा गांव क्षिप्रा किनारे बसा होने से कारण बाड़ की चपेट में आ गया। गांव में करीब 25 घर पूरी तरह जल मग्न हो गए, बाड़ के हालात को देखते हुए करीब 17 घरों के लोगो को शाम 7 बजे तक क्षेत्रीय रहवासियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया था।
लेकिन करीब 8-9 परिवार अपनी ज़िद्द के कारण बाहर नही आये और रात में 8 बजे बाद जब जल स्तर बढ़ता गया तो क्षेत्रीय रहवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौका मुआयना कर SDRF TEAM को सूचित किया जिसकी मदद से रात 1 बजे तक सभी परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
