कल भाई बहनों के अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन है। स्नेह के इस त्योहार का इंतज़ार बहनों को खास तौर पर रहता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बंधकर अपने भाई की लंबी उम्र , उनकी खुशियों के लिए प्रार्थना करती हैं तो भाई भी अपनी बहन को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वादा करते हैं। लेकिन राखी बांधने के खास मुहूर्त होते हैं जिसके अनुसार ही राखी बांधना शुभ होता है।
इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
श्रावण पूर्णिमा के दिन सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा की अशुभ छाया।
राखी का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 29 मिनट से।
दोपहर में राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त 1 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 26 मिनट तक।
शाम में राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में 7 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।
राखी बंधवाते समय भाई का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक अशुभ समय बीत जाने के बाद राखी का त्योहार मनाएं।
अपने भाई की राशि के अनुसार इन रंगों की राखी बांध सकती है।
राशि के अनुसार राखी का रंग
मेष -लाल ,
वृष - सफेद ,
मिथुन - हरा ,
कर्क- सफेद ,
सिंह - लाल ,
कन्या - हरा ,
तुला - सफेद ,
वृश्चिक- लाल ,
धनु - पीला , मकर
कुंभ- नीला या बैगनी
मीन - पीला
