Type Here to Get Search Results !

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, फैन्स ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुःख

Mahendra Singh Dhoni ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी
नई दिल्‍ली :
टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया है। भारत को टी20 विश्व कप 2007, विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जिताने वाले कप्तान धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। शनिवार शाम उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।लगभग एक साल से क्रिकेट से दूर चल रहे भारत के दिग्‍गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्‍होंने आर्मी अंदाज में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की। धोनी ने अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि शाम 7 बजकर 29 मिनट से उन्‍हें रिटायर माना जाए। धोनी शुक्रवार को ही आईपीएल के चेन्‍नई पहुंचे थे और शनिवार को वह जिम में भी नजर आए थे।


आईपीएल खेलते रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी 

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है, मगर वह आईपीएल खेलते रहेंगे. कुछ दिन पहले ही चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सीईओ ने कहा था कि धोनी आईपीएल 2020 और 2021 आईपीएल खेलते रहेंगे और जहां तक होगा 2022 में भी नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर फैन्स व्यक्त कर रहे हैं दुःख

धोनी के सन्यास लेने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की पोस्टों की बाढ़ सी आ गई सब उन्हें अपने अपने तरीके से miss कर रहें हैं कुछ ही पलों में ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड।

ट्विटर पर Abinaya58986021 नामक यूजर ने अपनी मायूसी व्यक्ति करते हुए लिखा – “धोनी मिस यू थाला, मै यह नहीं मान सकता हालांकि हम जानते थे कि वो एक दिन क्रिकेट को अलविदा कह देंगे #MSDHONI”

 वहीं ट्विटर पर mdshahid_iyc ने ट्विट कर लिखा–“कलेजा रह गया उस वक़्त फट कर 

कहा जब अलविदा उस ने पलट कर !

❤️❤️❤️@msdhoni”

फेसबुक पर राजीव रंजन विमल नाम के यूजर ने धोनी को याद करते हुए लिखा –‘सच में को- इंसिडेंस है न? रन आउट से शुरू और रन आउट पर खत्म!

#MAHI_RETIREMENT’

सच में को- इंसिडेंस है न? रन आउट से शुरू और रन आउट पर खत्म! #MAHI_RETIREMENT

Posted by Rajeev Ranjan Vimal on Saturday, 15 August 2020

 फेसबुक पर एक और यूजर Shubhendu Pandey लिखते है –‘धोनी, ये नाम सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि विश्वास का है। दुनिया में चाहे जहा क्रिकेट हो रहा हो, लक्ष्य चाहे कितना ही बड़ा हो, अगर उस 22 ग़ज़ की पट्टी पर जब तक माही है तो विश्वास मुमकिन है। इस विश्वास को अनेकों बार सही साबित करने के लिए थैंक्यू माही।’

धोनी, ये नाम सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि विश्वास का है। दुनिया में चाहे जहा क्रिकेट हो रहा हो, लक्ष्य चाहे कितना ही...

Posted by Shubhendu Pandey on Saturday, 15 August 2020

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad