Type Here to Get Search Results !

Independence Day 2020 : लाल किले से देश को संबोधित कर रहे PM मोदी देश मना रहा आजादी की 74 वीं वर्षगांठ


नई दिल्ली : पूरा देश आज़ादी का जश्न मना रहा है। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में सबसे पहले भारत माता के वीरों को नमन किया। आजादी के इस पावन पर्व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं , उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे - बेटियों का त्याग - बलिदान और समर्पण है। हमारी सेना - अर्धसैनिक बलों के जवान , पुलिस के जवान , सुरक्षाबलों से जुड़े हर कोई , मां भारती की रक्षा में जुटे रहते हैं। आज उनकी सेवा को भी नमन करने का पर्व है। अरविंद घोष की आज जयंती है । क्रांतिकारी से अध्यात्मिक ऋषि बने। आज उन्हें भी याद करने का दिन है । कोरोना के चलते आज बच्चे नजर नहीं आ रहे। कोरोना के संकट में मैं कोरोना वॉरियर्स को नमन करता हूं। 

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर भी देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मविश्वास की ज़रूरत है यह विकास को बढ़ावा देगा। अपने पैरों पर खड़ा होने की ज़रूरत है। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोरोना को लेकर भी कई सावधानियां भी बरती जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad