लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के सर्वाधिक 5,130 केस मिले हैं और 59 लोगों की मौत हुई है। अब राज्य में ऐक्टिव केसों की संख्या 48,998 हो गई है । जबकि राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2176 हो गई है । वहीं राहत की बात यह हैं कि मंगलवार को 3,876 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं । इसी के साथ ही प्रदेश में पूरी तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या 80,589 हो गई है।
राजधानी लखनऊ को भारी पड़ी बीएड परीक्षा मिले सबसे ज्यादा मरीज
प्रदेश में सबसे ज्यादा चिंताजनक हालात राजधानी लखनऊ में बने हैं। लखनऊ में आज कोरोना ने सारे पिछले Record तोड़ दिए, बीते रविवार हुई B Ed Entrance Exam में हम सभी ने देखा था की कुछ जगहों पर किस तरह ना कोई Social Distancing थी और ना ही कोई Mask लगाया था। अब तीन दिन बाद उसी का Result हमारे सामने आना शुरू हो गया है।
मंगलवार को यहां अब तक के एक दिन में रिकॉर्ड 831 मरीज मिले हैं। लखनऊ शहर में कोरोना के ऐक्टिव मरीजों की संख्या 6,743 हो गई है। दूसरे नंबर पर कानपुर नगर है , जहां 4,814 ऐक्टिव केस हैं। यहां प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा 278 मौतें हो चुकी हैं।
सभी जिलों का विवरण
