Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक 12 साल की मासूम का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया । परिजनों ने रेप और हत्या का आरोप लगाया है । दरअसल , लखनऊ के पारा थाना स्थित मोहान रोड पुलिस चौकी के करीब संदिग्ध परिस्थियों में 12 वर्षीय लड़की का शव मिला । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चादर में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार ने लगाया रेप (Rape) का आरोप
वहीं परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई । फिलहाल , पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । परिजनों के मुताबिक एक दिन पहले ही किशोरी गांव से गायब हो गई थी , जिसकी खोज जारी थी । वहीं डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक 12 साल की किशोरी गायब थी और नहर के किनारे उसका शव बरामद हुआ है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
