Type Here to Get Search Results !

राम मंदिर भूमि पूजन: ऑस्ट्रेलिया से बेसन , पुलवामा का केसर , केरल से काजू , ऐसे बनेगा रामलला के लिए सवा लाख लड्डू का प्रसाद


पटना : अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में अब महज चंद दिन शेष रह गए हैं। इस खास मौके पर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर ने विशेष योजना बनाई है। पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के दौरान महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में श्रद्धालुओं के बीच सवा लाख लड्डू बना रहा है। दरअसल भूमि पूजन समारोह के मौके पर पटना के महावीर मंदिर की ओर से नैवेद्यम लड्डू का प्रसाद बांटा जाएगा। 

इसके लिए सवा लाख लड्डू अयोध्या में तैयार किया जा रहा है। इस विशेष लड्डू के लिए गाय के दूध का शुद्ध घी बेंगलुरु से मंगाया गया है और राजा ब्रांड का बेसन ऑस्ट्रेलिया से आया है। खास केसर की डिलिवरी कश्मीर के पुलवामा से हुई है , जबकि इलायची , काजू और किशमिश को केरल से मंगाया गया है। इन लड्डूओं को मिठास उत्तरप्रदेश की मिलों में बनने वाली चीनी से मिली है। लड्डू के डिब्बे पटना से भेजे गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad