घटना की सूचना के बाद एडिशनल एसपी आलोक जायसवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिले के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी और मृतक बच्ची के परिवार के बीच रंजिश बता रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि मृतक बच्ची के पिता इस तर्क से इनकार कर रहे हैं।
बोरी में पड़ा मिला बच्ची का शव, अपहरण के बाद की गई हत्या, घरवालों ने जताई रेप की आशंका
August 14, 2020
0
संभल : यूपी के संभल जिले में दर्दनाक घटना सामने आई हैं। जहां एक मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात ने सबका दिल दहला दिया। दरअसल , संभल के चंदौसी इलाके में एक 8 साल की मासूम बच्ची गुरूवार शाम को अपने घर से अचानक लापता हो गई। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की , लेकिन कोई पता नहीं चला। आरोप है कि शुक्रवार को तड़के करीब 3.30 बजे पड़ोसी दयाराम बोरी में भरकर बच्ची का शव ठिकाने लगाने जा रहा था। तभी बच्ची के पिता ने देखकर शोर मचा दिया और मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया , तक तक बच्ची की हत्या की जा चुकी थी। हालांकि उसके परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले बच्ची से रेप किया गया है।
