Type Here to Get Search Results !

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को कोरोना : राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, राम मंदिर भूमि पूजन में हुए थे शामिल

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, राम मंदिर भूमि पूजन में हुए थे शामिल

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। वो कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बुधवार रात्रि जन्म स्थान पर जन्माष्टमी का महाअभिषेक और अन्य कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात महंत नृत्य गोपाल दास मथुरा जंक्शन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंच गए थे। रात्रि में उन्होंने वहीं विश्राम किया। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी(DM) सर्वज्ञ राम मिश्र और सीएमओ मंदिर पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस सहित मंदिर पर पहुंच गई है। 

सीएम योगी ने दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि नृत्य गोपाल दास को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और उनके स्वास्थ्य पर सभी शीर्ष डॉक्टर नजर बनाए रखें।

राम मन्दिर भूमि पूजन में हुए थे शामिल 
अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। भूमि पूजन में मंच पर महंत नृत्य गोपालदास प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad