लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 2, 2020
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है
डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करे।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 2, 2020
उन्होंने कहा मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।
