Type Here to Get Search Results !

राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन, लगेगी इतने करोड़ रुपए की लागत


अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है , इसके साथ ही अयोध्या स्टेशन के कायाकल्प की भी तैयारी की शुरू हो चुकी है। अयोध्या स्टेशन को भी राम मंदिर की तर्ज पर ही एक नया स्वरूप दिया जाएगा। स्टेशन का विकास कार्य जून 2021 तक पूरा होगा। रेल मंडल की ओर से अयोध्या रेलवे स्टेशन के स्वरूप , यात्री सुविधाओं , स्वच्छता , सौंदर्य और अलग - अल जरूरी सुविधाओं में बड़ा बदलाव करते हुए इस स्टेशन को नए रूप में सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अयोध्या स्टेशन के नए और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस भवन के लिए वितीय वर्ष 2017-18 में 80 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 104 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस स्टेशन भवन का निर्माण रेलवे की राइट्स (RITES ) कंपनी द्वारा किया जा रहा है।अयोध्या रेलवे स्टेशन के भवन का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2/3 में विकास कार्य , मौजूदा सरकुलेटिंग एरिया और होल्डिंग एरिया का विकास होगा । दूसरे चरण में नए स्टेशन भवन का निर्माण और अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन सुविधाओं में स्टेशन के अंदर और बाहर के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम होगा। इसके अलावा टिकट काउंटर की संख्या , वेटिंग हॉल , एयरकंडीशन 3 रेस्टिंग रूम , 17 बेड वाली पुरुष डॉरमेट्री , 10 बेड वाली महिला डॉरमेट्री , एक अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज , फूड प्लाजा , दुकानें , अतिरिक्त शौचालय सहित कई सुविधाएं बढ़ाने का काम जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad