Type Here to Get Search Results !

राम मंदिर भूमि पूजन: राम मंदिर भूमि पूजन के मुख्य यजमान होंगे सिंघल परिवार, जानिए कौन हैं ये

राम मंदिर आंदोलन में विशेष भूमिका में रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल ने निभाई थी 1990 व 92 विवादित ढांचा विध्वंस के दौरान कारसेवकों के साथ रामजन्मभूमि परिसर में मौजूद रहे


अयोध्या : रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आधारशिला रखेंगे तो वहीं इस पूरे महा आयोजन के मुख्य यजमान स्वर्गीय अशोक सिंघल का परिवार होगा इसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया।

राम मंदिर आंदोलन में विशेष भूमिका में रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल ने निभाई थी 1990 व 92 विवादित ढांचा विध्वंस के दौरान कारसेवकों के साथ रामजन्मभूमि परिसर में मौजूद थे। जिसको लेकर विवादित ढांचा विध्वंस के आरोपी भी बनाए गए थे 25 वर्षों से राम मंदिर आंदोलन पुलिस संघर्षरत रहे और इस राम मंदिर आंदोलन को अयोध्या से प्रदेश देश व विश्व स्तर तक पहुंचाने का काम किया था। अब मंदिर निर्माण इस समय उनके ही परिवार के सलिल सिंघल को इस महा आयोजन का मुख्य यजमान बनाया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक स्वर्गीय अशोक सिंघल द्वारा राम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण की अहम भूमिका रही है।

वर्तमान में तैयार राम मंदिर मॉडल के मुताबिक मंदिर निर्माण कार्यशाला का निर्माण भी स्वर्गीय अशोक सिंघल जी द्वारा किया गया था और आज उन्हीं पत्थरों से मंदिर का निर्माण किया जाना है। इसलिए सिंगल परिवार के सलिल सिंघल को इस कार्य के मुख्य यजमान होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad