Type Here to Get Search Results !

नए फीचर्स के साथ रॉयल एनफील्ड लाने जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक बाइक,जाने क्या होगी इसकी खासियत

रॉयल एनफील्ड के ceo ने इस बात की पुष्टि की है कि एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक पर उनकी कंपनी काम कर रही है और कुछ प्रोटोटिपेस भी तैयार किये है।
देश के प्रमुख मोटरसाईकल की निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। ये मोटरसाईकल अपने दमदार आवाज़ और अपनी  बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए विश्व विख्यात है। चुकी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में आवाज़ नही होती तो क्या आप कल्पना कर सकते है कि कोई रॉयल इनफील्ड बाइक आप के बगल से गुजर जाए और आपको भनक भी ना लगे। ये बात बहुत जल्दी ही सच होने जा रही है  क्योंकि रॉयल इनफील्ड में यह कंफर्म कर दिया है कि वह बहुत ही जल्दी एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक बाजार में उतारने वाले हैं। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की अन्य इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की तरह वह शांत होगी या फिर उसमें आर्टिफिशियल सॉन्ग लगा दिया जाएगा।

बता दें कि कंपनी के सीईओ विनोद के. दसारी ने अपने फाइनेंशियल रिजल्ट की घोषणा के दौरान कंफर्म किया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक बाइक पर काम कर रहे हैं एवं इसके अलावा उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा की इसके लिए कंपनी ने कुछ प्रोटोटाइप भी तैयार किए हैं ताकि रॉयल इनफील्ड भी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री कर सके।  उन्होंने बाइक की जानकारी या उसके डिजाइन को साझा नहीं किया है इसलिए इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad