Type Here to Get Search Results !

हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम के बाद फेसबुक अकाउंट भी हुआ सस्पेंड

हाल में बिग बॉस 13(Big Boss) के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किया गया था। अब खबर यह है कि फेसबुक ने भी उनके ऑफिशल फेसबुक पेज को भी सोशल मीडिया से सस्पेंड कर दिया है ।सोशल मीडिया से इनका अकाउंट सस्पेंड होने का कारण यह बताया जा रहा है ‚ कि वह लोगों में नफरत और सामुदायिक हिंसा को बढ़ावा दे रहे थे। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी रिपोर्ट की जिसके बाद फेसबुक ने यह कदम उठाया।                

क्यों सस्पेंड हुआ अकाउंट

हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक इन दिनों  लगातार सुर्खियों में बने हैं ‚ बता देंगे हाल ही में इनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था ।इन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था ‚जिसके बाद कुछ सेलेबस जैसे फराह खान ‚कविता कौशिक‚ कुणाल कामरा समेत अन्य लोगों ने इसकी रिपोर्ट की थी। इसके बाद ही उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था।      

यही कारण है कि उनका ऑफिशल फेसबुक पेज भी सस्पेंड कर दिया है। कई यूजर्स ने फेसबुक पर रिपोर्ट की। जिसके बाद उन्हें फेसबुक से भी सस्पेंड कर दिया है। इसकी जानकारी फेसबुक में स्क्रीनशॉट शेयर करके दी। उन्होंने लिखा – ‘हिंदुस्तानी भाऊ को हटा दिया है‚ क्योंकि वह हमारी कम्युनिटी गाइडलाइंस के खिलाफ है।’                                   

 हिंदुस्तानी भाऊ ने संजय दत्त के बारे में भी बहुत बड़ी बात कही थी। जिससे बाद उनके फैंस नाराज हो गए हैं। दरअसल‚ हाल ही में संजय दत्त की कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई ।जिससे उनके फैंस बहुत परेशान है‚ तभी हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा था कि फिल्म सड़क 2 के प्रचार के लिए संजय दत्त की कैंसर पीड़ित होने की खबर फैलाई गई है। जिसके कारण उनके फैंस ने बहुत नाराज़गी ज़ाहिर की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad