Type Here to Get Search Results !

मंत्री प्रद्युम्न के घर के पास शराब पकड़ने गए आबकारी अमले पर माफिया ने फायरिंग की, आरक्षक घायल

क्षत तिरवार की रिपोर्ट 
ग्वालियर :  अवैध शराब का जखीरा पकड़ने पहुंचे आबकारी अमले पर शराब माफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली कार में लगी है और एक गोली आबकारी आरक्षक संजय भदौरिया की पीठ को छू कर निकल गई। पूरा घटनाक्रम मंगलवार शाम कांचमील मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास का है। हमलावरों की संख्या 8 थी और वह 3 बाइक पर सवार होकर आए थे।

आरोपित सोनू के पिता बाबा पाल गिरफ्तार

आबकारी अमला प्रभारी जिला आबकारी कन्ट्रोलर एब इंस्पेक्टर मनीष द्धिवेदी के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंचा था। मामले की सूचना पुलिस तक को नहीं दी थी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले ही घायल को उनके साथ जेएएच लेकर पहुंच गए थे। हमलावरों की पहचान शराब माफिया सोनू पाल और उसके साथियों व पिता बाबा पाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित सोनू के पिता बाबा पाल को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने वाले पर 8 से 10 मामले आबकारी एक्ट के तहत दर्ज है। आखिरी बार 26 जनवरी को सोनू और उसके पिता बाबा पाल को शराब के साथ पकड़ा था। गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad