मेष : सुख के साधन जुटेंगे, नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन होगा, व्यापार - व्यवसाय अच्छा चलेगा।
वृषभ : यात्रा सफल रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे,अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगा,उत्साह रहेगा।
मिथुन : चोट , चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय - व्यय बराबर रहेंगे, धैर्य रखें।
कर्क : वाणी पर नियंत्रण रखें, लेन - देन में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
सिंहः शत्रु परास्त होंगे । सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे ,रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी, रोजगार अच्छा चलेगा।
कन्या : रोग , भय व चिंता का माहौल बन सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा,विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
तुला : चोट व रोग से बचें। शोक समाचार मिल सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न उठाएं,भागदौड़ रहेगी।
वृश्चिक : जोखिम व जमानत के कार्य टालें,लापरवाही न करें, प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा मिलेगी, प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
धनुः चोट व रोग से बाधा संभव है। अतिथियों का आगमन होगा, शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धनार्जन होगा,दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा ।
मकर : रोजगार में वृद्धि होगी, कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,उत्साहवर्धक समाचार आएँगे।
कुंभ : स्वास्थ्य पर व्यय होगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपरिचितों पर भरोसा न करें। विवाद न करें , वाणी पर संयम रखें।
मीन : प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे , शुभ समय, बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी, प्रसन्नता बनी रहेगी,जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
आपका दिन मंगलमय हो।
