Type Here to Get Search Results !

गोरखपुर में पकड़ा ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट , बिहार से दिल्ली ले जा रहे थे 20 बच्चे , 9 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में गिरोह

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक स्वयं सेवी संस्था ( " बचपन बचाओ आंदोलन " NGO ) की मदद से बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है । दो टूरिस्ट बसों से दिल्ली भेजे जा रहे 19 नाबालिगों और 1 युवक की बरामदगी की गई है । ये सभी बच्चे बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं । तस्करी में शामिल 9 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । ये सभी बच्चे गरीब परिवारों से हैं , तस्कर इन्हें काम दिलाने के नाम पर बिहार से दिल्ली लेक जा रहे थे । बरामद बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है । बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चे उनके परिजनों के हवाले किए जाएंगे ।

यह जानकारी गोरखपुर एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने दी । पुलिस को इसकी जानकारी NGO " बचपन बचाओ आंदोलन ' के स्टेट कोऑर्डिनेटर सूर्य प्रताप मिश्रा ने दी थी । आरोपियों की पहचान बिहार के अररिया जिले के रहने वाले मोहम्मद हाशिम , मोहम्मद जाहिद , इश्तियाक , शमशाद , मुर्शीद , मारूफ , नूर हसन , शाहिद और हसीब के रूप में हुई है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad