लखनऊ : उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय की एनकाउंटर में मौत के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है । 15 साल पहले उस हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी अब सामने आई हैं। जिसमें राकेश पांडेय का नाम आया था। साथ ही राकेश पांडेय के आका और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को लेकर भी सिस्टम को एक्टिव करने वाली जानकारी भी मिली है। ज्ञात हो कि 2005 में एक -47 से 400 राउंड फायरिंग से यूपी के बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी समेत उसके भाई अफजाल अंसारी और मन्नी बजरंगी जैसे गर्गों को आरोपी बनाया गया था। लेकिन सबूतों के अभाव में सभी आरोपी सीबीआई की विशेष कोर्ट से बरी हो गए थे।
फिलहाल ये मामला हाई कोर्ट में है । इस बीच एक ऐसी कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है , जो इस मामले में बड़ा उलटफेर कर सकती है। ये कॉल रिकॉर्डिंग मुख्तार अंसारी और उसके शूटर अभय सिंह के बीच हुई बात की हैं । ये बातचीत उस वक्त की गई थी जब 2005 में गाजीपुर में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना के बाद ये ऑडियो सीबीआई को भी सौंपी जा चुकी थी।
वायरल ऑडियो में क्या बातचीत हुई
अभय सिंह- हम अभय सिंह बोल रहे हैं...
मुख्तार अंसारी- बोलअ ठाकुर...
अभय सिंह- भइया एक ओ जमीन थी जिसमें रिजवान भाई से वहां बात हुई थी. सब लोग वहां पर आए हुए थे. उसमें वो बीच में मामला बिगड़ गया था.
मुख्तार अंसारी- हां...हां...हां...थोड़ा बदमाशी किया है. सब छोड़ो अभी यहां पर वो हो गया है, पता चला हल्ला हो रहा है कि गोली चल रही है मुन्ना बजरंगी और कृष्णानंद राय में.
अभय सिंह- अच्छा...
मुख्तार अंसारी- ये सुनने में आया है
अभय सिंह- अच्छा, कहां पर?
मुख्तार अंसारी- कृष्णानंद राय के गांव पर दोनों तरफ से मुकाबला चल रहा है.
अभय- हां, हां, बराबर गोली चल रही है.
मुख्तार अंसारी- हां
अभय- कि एक तरफा...
मुख्तार अंसारी- जय श्री राम....
अभय सिंह- अच्छा ओके
मुख्तार अंसारी- हैलो
अभय- हां, हां...
मुख्तार अंसारी- काट लीन्ह
अभय- ठीक है
मुख्तार अंसारी- मुट्ठी में...
अभय- हां, ठीक है...ठीक है...रख रहे हैं बाद में बात होगी...
मुख्तार अंसारी- नमस्ते
