Type Here to Get Search Results !

Weather Update: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आगामी 24 घंटों में बारिश की चेतावनी

बिजली गिरने के साथ हो सकती है भारी बारिश


लखनऊ : मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी दी है । मौसम विभाग के अनुसार बुलंदशहर , संभल , बदायूं , बरेली , कासगंज , एटा , फर्रुखाबाद , शाहजहाँपुर , सीतापुर , हरदोई , मैनपुरी , कन्नौज , कानपुर नगर , उन्नाव , अयोध्या , अमेठी , अंबेडकरनगर , बलरामपुर , सिद्धार्थ नगर , बस्ती , संत कबीर नगर , आजमगढ़ , गोरखपुर , सुल्तानपुर , जौनपुर , वाराणसी , मऊ , गाजीपुर , महाराजगंज , देवरिया , बलिया , कुशीनगर जिले और आसपास के क्षेत्रों अगले कुछ घंटों बारिश हो सकती है । बता दें कि 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक यूपी में मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए पूरे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी होने की आशंका है । आकाशीय बिजली के खतरे के प्रति भी मौसम विभाग में लोगों को सचेत किया है । पूर्वांचल के कई जिलों में देर रात से ही बारिश हो रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad