Type Here to Get Search Results !

Sushant Singh Rajput case: महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच कराने से किया इन्कार, ट्विटर #ShameOnMumbaiPolice पर कर रहा ट्रेंड

Sushant Singh Rajput case: महाराष्ट्र सरकार ने CBI जांच कराने से किया इन्कार, ट्विटर #ShameOnMumbaiPolice पर कर रहा ट्रेंड


नई दिल्ली : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है । राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है , मुंबई पुलिस इसकी जांच में सक्षम है । वहीं मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं । सुशांत के पिता ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है । सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि उनके बेटे के निधन के 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस कुछ खास हासिल नहीं कर पाई है , इससे कहीं न कहीं यह संदेश जाता है कि वह जानबूझकर कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती । 

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
 
वहीं सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस के खिलाफ #ShameOnMumbaiPolice कैंपेन चल रहा है । सोशल मीडिया पर लोग लगातार मुंबई पुलिस को निशाना बनाते हुए आरोप लगा रहें है कि पुलिस बॉलीवुड माफिया के आगे सरेंडर हो गई है , इसलिए दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही । वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad