Type Here to Get Search Results !

Happy B'day MSD

Happy B'day MSD: मैदान पर दिखा ‘कैप्टन कूल’ का रौद्र रूप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 39 साल के हो गए।क्रिकेट की दुनिया में धोनी ‘माही’ और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची शहर में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के इकलौते खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश में हुआ था। कैरियर की शुरुआत धोनी के लिए अच्छी नहीं थी। धोनी अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। धोनी इस मैच में सातवें नंबर पर खेलने उतरे और पहली ही बॉल पर रन आउट हो गए थे।

वैसे तो धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है लेकिन उनके करियर में कई ऐसे मौके आए जब धोनी को गुस्सा करते हुए या आपा खोते हुए देखा गया।उनका यह गुस्सा धोनी के फैंस को भी पसंद नहीं आया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मौके पर बारे में बताएंगे जब एमएसडी को अपना आपा खोते हुए देखा गया।

पहली बार: ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा था क्रीज पर थे माइकल हसी और गेंदबाज सुरेश रैना। रैना की गेंद पर धोनी ने हंसी को स्टंप कर दिया जिसे थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया।थर्ड अंपायर के आउट देने के बाद भी ग्राउंड अंपायर ने हंसी को नॉट आउट करार दिया और पवेलियन जाने से रोक लिया जिससे धोनी को गुस्सा आया और वह अंपायर से जा उलझे।

दूसरी बार: दूसरा मौका तब आया जब 2015 में भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में वनडे मैच खेला जा रहा था। भारत 25 ओवर तक भारत अपने 4 विकेट खो चुका था। 25वें ओवर में मुस्तफिजुर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी बॉल पर धोनी रन के लिए दौड़े और मुस्तफिजुर से जा टकराए। धोनी ने गुस्से में आकर गेंदबाज को कोहनी मार दी और अंपायर से कहा कि गेंदबाज उनके रास्ते में आया। धोनी की टक्कर इतनी तेज थी कि गेंदबाज को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

तीसरी बार: 2010 के आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सीएसके को जीत की दरकार थी। धर्मशाला के मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा था। आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए इरफान पठान और जीत के लिए 16 रन की आवश्यकता थी ।धोनी ने पहली गेंद पर चौका दूसरी गेंद पर 2 रन तथा तीसरी व चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। धोनी मैच जीतने का जश्न  ऐसे मना रहे थे मानो को पठान से लड़ने लगेंगे।

Image courtesy : Facebook page
                                   Image courtesy: Facebook page                          

चौथी बार
: 2019 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच मुकाबला था आखिरी ओवर में  गेंदबाजी के लिए आए बेन स्टोक्स। सामने थे मिशेल सैंटनर। उन्होंने चौथी गेंद पर दो रन लिए। मुख्य अंपायर ने कमर से ऊपर होने के कारण गेंद को नो-बॉल करार दिया। लेकिन लेग अंपायर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और निर्णय को  वापस ले लिया गया। इस पर धोनी गुस्से में आ गए। वे डगआउट से गुस्से में सीधे अंपायर के पास आ गए। अंपायर्स और धोनी के बीच मैदान बहस जमकर बहस हुई, इसके बावजूद फैसला नहीं बदला गया। धोनी मैदान से बाहर चले गए। धोनी पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad