Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का हुआ निधन, प्रधानमंत्री बोले,“उनके निधन से दुःखी हूं”

85 साल की उम्र में लखनऊ में हुआ निधन 

लखनऊ : मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ( 85 ) का मंगलवार को निधन हो गया । टंडन को 11 जून से सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा था । उनके निधन के बाद राजनीति गलियारे में शोक है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टंडन के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं । पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा – “लालजी टंडन को समाजसेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा । उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई । उनके निधन से दुखी हूं।”  टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे । वे सबके प्रिय अटलजी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे और करीबी संबंध का आनंद लिया । दुख की इस घड़ी में टंडन के परिवार और शुभचिंतकों को मेरी संवेदना । ओम शांति । वहीं सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा– मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए टंडनजी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा । आत्मा अजर - अमर है । वे आज हमारे बीच नहीं हैं परंतु अपने सुविचारों द्वारा वे हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे ।

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक 

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है । मुख्यमंत्री ने लालजी टंडन के बेटे और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन से फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की । सीएम योगी ने कहा कि लालजी टंडन के निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता , योग्य प्रशासक और प्रखर समाजसेवी को खोया है । लालजी टंडन लखनऊ के प्राण ही थे । बता दें लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली । वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad