Type Here to Get Search Results !

रिलायंस की चेयर पर्सन नीता अंबानी ने कहा हम घर घर पहुंचाएंगे कोरोना की वैक्सीन

मुंबई:कोरोना वायरस जो कि चीन के वूहान शहर से फैला है और उसका कहर भारत और पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है और काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है एवम् पूरी दुनिया इसके कहर से जुझ रही है। भारत समेत दुनिया के लगभग सभी देश जो इस महामारी का वैक्सीन बनाने की क्षमता रखते है उन सभी देशों ने अपनी पूरी क्षमता झोंक दी है वेक्सिन का निर्माण करने में परंतु किसी भी राष्ट्र को अभितक पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने वैक्सीन बनाने का दावा किया है, ह्यूमन ट्रायल भी किया जा चुका है ऐसा इन देशों का दावा है लेकिन जब तक वेक्सिन पूर्ण रूप से बाजार में उतार नहीं दिया जाता तब तक इस खबर पर पूर्ण रूप से विश्वास कर लेना कदापि सही नहीं होगा क्युकी पहले भी इजरायल और नीदरलैंड जैसे देश वैक्सीन बनाने का दावा कर चुके थे लेकिन वे दावे सही साबित नहीं हुए।


अगर भारत की बात की जाए तो यहां की आबादी करीब 130 से ज्यादा है, दावा ये किया जा रहा है की भारत में कोई ना कोई प्राइवेट कंपनी ही लॉन्च करेगी और उसकी कीमत को लेकर भी कई सवाल उठ रहे है, अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि कीमत कंपनियां ही अपने मनमाफिक तय करेंगी।


भारत जैसी बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना का खात्मा तभी होगा जब गरीब से गरीब तबके के व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंचे और भारत की ज़िम्मेदार नागरिक एवं एक ज़िम्मेदार और राष्ट्रभक्त उद्योगपती होने का उदाहरण देते हुए रिलायंस फाउंडेशन की चेयर पर्सन नीता अंबानी ने अपने कंधो पर लिया है,देश के कोने कोने तक वैक्सीन पहुंचाने का।


आपको बता दे की 15 जुलाई को रिलायंस कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग थी और इससे पहले नीता अंबानी ने पहले कभी इतिहास में इसे संबोधित नहीं किया था, लेकिन पहली बार इसे संबोधित करते हुए इतना बड़ा ऐलान कर दिया।

रिलायंस फाउंडेशन कि चेयर पर्सन निरा अंबानी ने कहा कि हम देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहते है, जब भी कोरोना की वैक्सीन आयेगी, तब देश के हर शक्स तक इसे पहुंचाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन जिओ के डिजिटल इंफ्रस्ट्रक्चर का इस्तमाल करेगा और वैक्सीन पहुंचाने के काम को जल्द से जल्द लोगो को इस बीमारी से सुरक्षित किया जा सके। किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जानकारी के लिए बता दे कि भारत ने कोरोना मरिजो की संख्या 10 लाख के पार जा चुकी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण भारत में 25000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, भारत में राहत की बात ये है कि इस महामारी के कारण 6,36,000 से अधिक लोग ठीक हों चुके है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad