Type Here to Get Search Results !

विकास दुबे एनकाउंटर पर तापसी पन्नू के ट्वीट पर भड़के यूजर्स

नई दिल्ली :  सोशल मीडिया पर  #vikas dube encouter ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग इस एनकाउंटर के पक्ष में है और कुछ इसे फेक बता रहे हैं।     वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी इस घटना पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। तापसी ने ट्विटर अकाउंट से तंज कसते हुए लिखा–‘फिर हमारी फिल्मों के लिए कहा जाता है......’। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा–‘वाउ हमने ऐसा तो नहीं सोचा था कि यह होगा।बताइए फिर बॉलीवुड स्टोरीज को लेकर कहा जाता है कि दूर दूर तक इनमें कोई सत्य नहीं होता।’
            Photo credit : @taapsee twitter

तापसी के ट्वीट के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा–‘ एक बात बताओ उस वक्त क्या सो रही थी जब उसने हमारे 8 पुलिसवाले मार दिए थे? ’ वही एक दूसरे यूजर ने लिखा– ‘तुम्हें कोई दर्द हो रहा है क्या?’ एक अन्य यूजर ने भी वही सवाल किया– ‘तुमने नहीं देखा था ,जब उसने हमारे 8 पुलिस वालों को मार डाला ,कहां थी तब?’ तो वहीं कई लोगों ने तापसी का पक्ष लेते हुए बोला –‘यूपी पुलिस फेल हो गई है। उन 8 जवानों की शहादत का भी कोई फायदा नहीं हो पाया’। एक यूजर ने कहा–‘तो क्या तुम मानती हो कि यह एनकाउंटर स्क्रिप्टेड था?’ एक ने लिखा–‘दरअसल यह कार नहीं पलटी है राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है। ’

                                                             
कई यूजर्स ने करारे तंज कसते हुए लिखा–‘दीदी आप बिजली का बिल भर दो पहले।’ तो कोई गुस्से में बोला –‘इस एक्ट्रेस का बहिष्कार करो कोई इसकी फिल्म नहीं देखेगा अब।’ वही एक यूजर ने यह भी बोला –‘अरे मैडम के पास अभी काम नहीं है इसलिए बोल रहीं हैं
तापसी के ट्वीट पर ट्वीट करने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल करने में लगे हैं । अब देखना यह होगा कि तापसी की ओर से कोई जवाब आता है या मामले ऐसे ही खत्म हो जाएगा।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad