Type Here to Get Search Results !

राम मंदिर निर्माण : अंबेडकर नगर अयोध्या बॉर्डर पर चलाया गया चेकिंग अभियान की गई लोगों से पूछताछ

राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे जिसके चलते सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी है
अयोध्या : 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा अयोध्या जिले के बॉर्डर ऊपर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्रा के द्वारा अपने पुलिस बल के साथ अयोध्या अंबेडकर नगर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाहर से आ रहे वाहनों को चेक किया जा रहा था और साथ ही उसमें बैठे लोगों को आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है।

 अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वह साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में राम जन्म भूमि शिलान्यास पर आ रहे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर प्रशासन के द्वारा अयोध्या जिले में बाहर से आ रहे लोगों के ऊपर कड़ी निगरानी रखते हुए जिले में प्रवेश दिया जा रहा है , जिससे किसी भी अनहोनी घटना होने से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad