लखनऊ में लगातार बढ़ते संक्रमण से नाराज थे सीएम
लखनऊ : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला कर दिया हैं । नरेंद्र अग्रवाल को सीएमओ पद से हटाते हुए राजेंद्र कुमार सिंह को लखनऊ का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है । नए सीएमओ डॉ राजेंद्र सिंह इससे पहले महानगर के सीएमएस थे । वहीं नरेंद्र अग्रवाल को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया है । वहीं डॉ ज्योतना उपाध्याय को निदेशक स्वास्थ्य का जिम्मा सौंपा गया है । साथ ही डॉ मधु सक्सेना निदेशक सिविल अस्पताल बनाईं गई हैं ।
लखनऊ में बढ़ते कोरोना केस को लेकर सीएमओ को किया था तलब
दरअसल , बीते रविवार को सीएम योगी ने लखनऊ में कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर जिलाधिकारी और सीएमओ को तलब किया था । लखनऊ की कोरोना रिपोर्ट पर सीएम योगी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई थी । साथ ही किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी थी ।
