Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश में शुरू हुए 6 नए बस स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा गुरूवार को प्रदेश में 6 नए बस अड्डों का लोकार्पण किया गया । साथ ही 25 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर नए स्टेशन से रवाना भी किया । इन 25 नई बसें चलने के बाद पूर्वांचल रूट पर जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी । आज लखनऊ का नव निर्मित अवध बस स्टेशन , चित्रकूट नैमिषारण्य , डिबाई रुधौली और गोण्डा का मनकापुर नए बस स्टेशन का उद्घाटन हुआ । इसके अलावा 7 नए बस स्टेशंस का शिलान्यास भी किया गया । जो नई बसें चलाई गई हैं , उनमें 15 साधारण और 10 जनरथ बसें हैं . ज्यादातर बसें गोंडा , बहराइच , बलरामपुर , बाराबंकी , अयोध्या , बस्ती , गोरखपुर , आज़मगढ़ , अम्बेडकरनगर , खलीलाबाद समेत पूर्वांचल ने अन्य क्षेत्रों के लिए चलेंगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad