Type Here to Get Search Results !

कानपुर शूटआउट का 50 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, विकाश दुबे के घर में मिली AK–47

कानपुर : कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात को पुलिस टीम पर हुए हमले में एक और आरोपी शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । वहीं पुलिसकर्मियों से लूटे गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है । एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि विकास दुबे के घर से एके -47 और 17 कारतूस मिले हैं । बिकरू कांड का आरोपी 50 हजार इनामी शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है । शशिकांत के घर से इंसास राइफल मिली है । इस पूरे मामले में 21 आरोपी थे , जिसमें चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं । गिरफ्तार आरोपियों में श्यामू वाजपेयी , जहान यादव , दयाशंकर अग्निहोत्री और शशिकांत है । जबकि अब तक 6 आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं , जिसमें विकास दुबे , राजाराम , अतुल दुबे , अमर दुबे , प्रभात मिश्रा और प्रवीण दुबे है । इस मामले के अन्य आरोपीयों में 11 लोगों की तलाश जारी है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad