Picture Credit: IANS twitter profile
लखनऊ : कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद फरार आरोपी विकास दुबे की खोज लगातार जारी है । ऐसे में पुलिस उस पर ईनाम राशि बढ़ाती जा रही है। वांटेड विकास दुबे की ईनाम राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। इससे पहले उसपर ढाई लाख का इनाम घोषित था. इनाम राशि के आधार पर अब वह यूपी का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है. विकास दुबे के बाद मेरठ का बदर सिंह बद्दो और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड में शामिल शूटर आशुतोष का नाम है, जिनके ऊपर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित है. इससे पहले डकैत बाबुली कोल पर भी पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था.
लगातार बढ़ाई जा रही ईनाम राशि
हत्याकांड के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे अपराधी विकास दुबे के ऊपर चौथी बार इनाम की राशि बढ़ायी गई है. पहले 50 हजार, उसके बाद एक लाख, फिर ढाई लाख और अब उसकी जानकारी देने वाले को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अपराधी विकाश दुबे की गिरफ़्तारी में देरी की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं. जिसकी वजह से इनाम की राशि शासन की तरफ से बढ़ा दी गई है।

