एशिया कप 2020 हुआ रद्द बीसीसीआई अध्यक्ष ने दी जानकारी
नई दिल्ली : सितंबर में खेला जाने वाला एशिया कप 2020 रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जानकारी दी कि कोरोनावायरस के चलते 2020 का एशिया कप नहीं खेला जाएगा। आपको बता दें 2020 का एशिया कप का आयोजन सितंबर माह में पाकिस्तान में होना था। एशिया कप का रद्द होना जहां पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है वहीं या खबर भारत के लिए अच्छी मानी जाएगी। पाकिस्तान किसी भी कीमत पर अपने देश में आयोजन कराना चाहता था। किंतु बीसीसीआई उसके खिलाफ थी। एशिया कप का आयोजन होता तो आईपीएल 2020 का आयोजन होना मुश्किल था। ऐसे में जब यह टूर्नामेंट रद्द हो गया है तो बीसीसीआई इस विंडो में आईपीएल का आयोजन करा सकती है। सितंबर और अक्टूबर में बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन करना चाहती है जिसे कोरोना वायरस के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया हैग
गांगुली को है उम्मीद होगा आईपीएल का आयोजन
आपको बता दें गांगुली ने बुधवार को कहा कि उनकी ‘पहली प्राथमिकता’ भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन है और उन्हें उम्मीद है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से जुड़ी चिंता के बावजूद 2020 में इस लुभावनी टी20 लीग का आयोजन होगा.

